कोशिश करने वालों की कभी हार नहीं होती - Amitabh Bachchan Poem Koshish Karne Walon Ki Haar Nahi Hoti

जब जीवन बहुत कठिन लगने लगता है या ऐसा महसूस होता है कि असफलता, निराशा मेरी ही किस्मत में लिखी है। इस कविता में कोशिश करने से सफलता प्राप्त करने का संदेश मिलता है। जीवन संघर्ष का दूसरा नाम है हार जाना या हार जाने का भय आपको हथियार डालने पर मजबूर कर देते है। जीवन की प्रतियोगिता में असफलता से विमुख न होते हुए अपनी कमियों को खुद पहचानकर स्वप्रयत्न से लगातार आगे बढ़ने से हार कभी नहीं होती है। इस के रचयिता सोहन लाल द्विवेदी जी है। "कोशिश करने वालों की कभी हार नहीं होती" कविता में कवि ने निरंतर प्रयत्नशील रहने का संदेश दिया है।
Koshish Karne Walon Ki Haar Nahi Hoti
Koshish Karne Walon Ki Haar Nahi Hoti

कोशिश करने वालों की - लिरिक्स हिंदी में 

लहरों से डर कर नौका पार नहीं होती,
कोशिश करने वालों की कभी हार नहीं होती।

नन्हीं चींटी जब दाना लेकर चलती है,
चढ़ती दीवारों पर, सौ बार फिसलती है।

मन का विश्वास रगों में साहस भरता है,
चढ़कर गिरना, गिरकर चढ़ना न अखरता है।

आख़िर उसकी मेहनत बेकार नहीं होती,
कोशिश करने वालों की कभी हार नहीं होती।

डुबकियां सिंधु में गोताखोर लगाता है,
जा जा कर खाली हाथ लौटकर आता है।

मिलते नहीं सहज ही मोती गहरे पानी में,
बढ़ता दुगना उत्साह इसी हैरानी में।

मुट्ठी उसकी खाली हर बार नहीं होती,
कोशिश करने वालों की कभी हार नहीं होती।

असफलता एक चुनौती है, इसे स्वीकार करो,
क्या कमी रह गई, देखो और सुधार करो।

जब तक न सफल हो, नींद चैन को त्यागो तुम,
संघर्ष का मैदान छोड़ कर मत भागो तुम।

कुछ किये बिना ही जय जय कार नहीं होती,
कोशिश करने वालों की कभी हार नहीं होती।
...
यह भी पढ़े👇
Koshish Karne Walon Ki Poem : English Font

Koshish Karne Walon Ki Haar Nahin Hoti
Lahron Se Dar Kar Nauka Paar Nahin Hoti

Koshish Karne Walon Ki Har Nahin Hoti
Nanhi Chiti Jab Dana Lekar Chalti Hai

Chadhti Deewaron Par Sau Bar Phislati Hain
Man Ka Viswas Ragon Mein Sahas Bharta Hain

Chadhkar Girna Girkar Chadhna Na Akharta Hain
Akhir Uski Mehnat Bekar Nahin Hoti

Koshis Karne Walon Ki Har Nahin Hoti
Dubkiyan Sindhu Mein Gotakhor Lagata Hain

Ja Jakar Khali Haath Laut Aata Hain
Milte Nahin Sahaj Hi Moti Gahre Pani Mein

Badhta Duna Utsah Isi Hairani Mein
Muthi Uski Khali Har Bar Nahi Hoti

Koshis Karne Walon Ki Haar Nahin Hoti
Asaflta Ek Chunauti Hain Swikaar Karo

Kya Kami Rah Gayi Dekho Aur Sudhar Karo
Jab Tak Na Safal Ho Nid Chain Ko Tyago Tum

Sangharshon Ka Maidan Chodh Mat Bhago Tum
Kuch Kiye Bina Hi Jay-Jay kaar Nahin Hoti

Koshis Karne Walon Ki Her Nahin Hoti
...


TAG: कोशिश करने वालों की हार नहीं होती शायरी, कोशिश करने वालों की हार नहीं होती का भावार्थ, कोशिश करने वालों की कभी हार नहीं होती विचार विस्तार, कोशिश करने वालों की कभी हार नहीं होती गाना, कोशिश करने वालों की हार नहीं होती कविता किसने लिखी, कोशिश करने वालों की कभी हार नहीं होती translate in English, कोशिश करने वालों की कभी हार नहीं होती कविता के प्रश्न उत्तर, कोशिश करने वालों की writer
Previous Post Next Post