भगत के वश में है भगवान, Bhagat Ke Bas Mein Hai Bhagwan Song Lyrics

श्रीकृष्ण, कन्हैया, श्याम, गोपाल, केशव, द्वारकेश या द्वारकाधीश, वासुदेव आदि नामों से भी उनको जाना जाता है। बिल्कुल ठीक ही कहा है भगत के बस में ही भगवान आप की कृपा से सब काम हो रहें हैं,करते हैं तुम कन्हैया नाम मेरा हो रहा है, भगवान की श्रीकृष्ण की लीला अपार है मुरली वाले हमे हमेशा प्रभावित करते है । इनकी लीला न्यारी है । अति प्रिय भजन । सच्ची घटना पर आधारित  🙏। जय श्री कृष्ण । 🙏

भगत के वश में है भगवान, Bhagat Ke Bas Mein Hai Bhagwan Song Lyrics

भगत के वश में है भगवान हिंदी भजन

भगत  के  वश  में  है  भगवान

भक्त  बिना  ये  कुछ  भी  नहीं  है

भक्त  है  इसकी  शान


भगत  मुरली  वाले  की  रोज  बृन्दावन  डोले 

कृष्णा  को  लल्ला  समझे, कृष्णा  को  लल्ला  बोले 

श्याम  के  प्यार  में  पागल, हुई  वो  श्याम  दीवानी 

अगर  भजनो  में  लागे, छोड़  दे  दाना  पानी

प्यार  कारन  वो  लागी  उससे  अपने  पुत्र  समान 

भगत  के  वश  में  है  भगवान...


वो  अपने  कृष्णा  लला  को  गले  से  लगा  के  रखे 

हमेशा  सजा  कर  रखे  की  लाड  लड़ा  कर  रखे 

वो  दिन  में  भाग  के  देखे, की  रात  में  जाग  के  देखे 

कभी  अपने  कमरे  से, श्याम  को  झांक  के  देखे

अपनी  जान  से  ज्यादा  रखती  अपने  लला  का  ध्यान 

भगत  के  वश  में  है  भगवान...


वो  लल्ला  लल्ला  पुकारे  हाय  क्या  जुल्म  हुआ  रे 

बुढ़ापा  बिगड़  गया  जी  लाल  मेरा  कैसे  गिरा  रे 

जाओ  डॉक्टर  को  लाओ  लाल  का  हाल  दिखाओ 

अगर  इसको  कुछ  हो  गया  मुझे  भी  मार  गिराओ 

रोते  रोते  पागल  होगई  घर  वाले  परेशान 

भगत  के  वश  में  है  भगवान...


नब्ज  को  टटोल  के  बोले, ये  तेरा  लाल  सही  है 

कसम  खा  के  कहता  हूँ  कोई  तकलीफ  नहीं  है 

वो  माथा  देख  के  बोले  ये  तेरा  लाल  सही  है 

माई  चिंता  मत  करियो  कोई  तकलीफ  नहीं  है 


जोहि  सीने  से  लगाया  पसीना  जम  कर  आया 

उसने  कई  बार  लगाया  और  डॉक्टर  चकराया 

धड़क  रहा  सीना  लल्ला  का, मूर्ति  में  थे  प्राण 

भगत  के  वश  में  है  भगवान...


देख  तेरे  लाल  की  माया  बड़ा  घबरा  रहा  हूँ 

जहाँ  से  तू  लल्ला  लाई  वही  पे  जा  रहा  हूँ 

लाल  तेरा  जुग  जुग  जिए  बड़ा  एहसान  किया  है 

आज  से  सारा  जीवन  उसी  के  नाम  किया  है

बनवारी  तेरी  माँ  नहीं  पागल  पागल  सारा  जहाँ 

भगत  के  वश  में  है  भगवान...

🙏 Boliye vridavan bihari ki jai 🙏

...

Bhagat Ke Bas Mein Hai Bhagwan Song Lyrics

🎧 Song Credits:
Album Name: Bhagat Ke Vash Mein Hai Bhagwan
Singer Name: Jaishankar Chaudhary
Vendor  A2z Music Media.
Previous Post Next Post